Deoli News 15 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शहर व आसपास के क्षेत्रों की संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान न्यूक्लियस एकेडमी देवली के निदेशक रजनीश दीपक और इसी संस्था से उत्कृष्ट परिणाम के लिए छात्रा कोमल प्रजापत को सम्मानित किया गया।
कोमल ने कक्षा 12 में 99.20% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। उन्हें उपखंड अधिकारी रूबी अंसार द्वारा उपखंड स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। इसके अलावा, एजेंसी एरिया स्थित स्मार्ट फ्यूचर में संस्था निदेशक गुलाम अली की माता बिस्मिल्लाह बेगम ने झंडारोहण किया। गौरव पथ स्थित ब्राइट एकेडमी सेकंडरी स्कूल में सुनीता जैतवाल ने झंडारोहण किया, जबकि केंद्रीय विद्यालय देवली में कार्यवाहक प्राचार्य दीप्ति गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इटुंडा में मुख्य अतिथि अन्नू सिंह ने ध्वजारोहण किया, जिसमें प्रधानाचार्य दिनेश सिंह नरुका भी मौजूद थे। इन आयोजनों में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसी प्रकार सार्वभौमिक मानवाधिकार परिषद के देवली तहसील कार्यालय पर महिला प्रदेश संयुक्त सचिव चंदा खटीक ने ध्वजारोहण किया। यह जानकारी टोंक जिलाध्यक्ष रूपेंद्र ठगरिया ने दी।



