Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationसांवरिया सेठ बस सेवा का इंतजार, शुरू करने की मांग

सांवरिया सेठ बस सेवा का इंतजार, शुरू करने की मांग


Deoli News 11 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए सांवरिया सेठ बस सेवा की घोषणा हुए करीब 5 महीने बीत चुके हैं, लेकिन बस अब तक शुरू नहीं हो पाई है।

गौरतलब है कि गत वर्ष अक्टूबर में श्री व्यापार महासंघ देवली की मांग पर बूंदी डिपो ने इस सेवा की घोषणा की थी, जिसे नई बस के अभाव में अब तक टालना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि घोषणा के इतने समय बाद भी बस सेवा शुरू न होने से उन्हें यात्रा में असुविधा हो रही है। जानकारी के अनुसार इसी महीने डिपो को नई बस मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद सेवा शुरू की जा सकती है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि प्रशासन बिना किसी और देरी के इस बस सेवा को जल्द से जल्द चालू करे, ताकि श्रद्धालुओं को सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए सुलभ परिवहन मिल सके।

विभागीय जानकारी के अनुसार रोडवेज बेड़े में नई बसे तैयार है। बस उन्हें आवंटित किए जाने का इंतजार है। जल्द ही उच्च स्तर पर जनप्रतिनिधि हरी झंडी दिखाकर इन बसों को रवाना करेंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d