Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsसाफ जलापूर्ति नहीं तो, वोट भी नहीं देंगे, मतदान का बहिष्कार किया

साफ जलापूर्ति नहीं तो, वोट भी नहीं देंगे, मतदान का बहिष्कार किया

मुख्यमंत्री व मंत्री को भेजा ज्ञापन, शहर के वार्ड नं 4 कीर मोहल्ला की समस्या


Deoli News 22 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका के वार्ड नं 4 कीर मोहल्ला, देवली गांव रोड के लोगों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जरिए मेल ज्ञापन भेजकर गंदे पानी की समस्या बताई है। वहीं अपनी पीड़ा जाहिर की है।

उन्होंने समस्या का निस्तारण नहीं होने पर मतदान के बहिष्कार की चेतावनी दी। दरअसल वार्ड नं 4 में यह समस्या गत 7-8 माह से आ रही है। लोगों ने बताया कि यहां नलों से दुर्गंध युक्त व मटमैला पानी आ रहा है। इसकी वजह से लोग पेयजल के लिए भी तरस रहे हैं। बदबूदार पानी से लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। वहीं लोगों को असुविधा हो रही है। अब तक तीन बार 181 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। लेकिन निस्तारण किए बगैर ही शिकायत बंद कर दी गई। लिहाजा कीर मोहल्ला के लोग उक्त समस्या से तंग आ चुके हैं। इसे लेकर उन्होंने निर्णय किया कि आगामी 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान का बहिष्कार रखेंगे तथा कोई भी व्यक्ति मतदान नहीं करेगा।

यही ज्ञापन कॉलोनी के लोगों ने प्रदेश के जलदाय मंत्री को भी भेजा है। ज्ञापन में संतरा, वर्षा, संतोष, घीसालाल, दिनेश, मंजू समेत एक दर्जन से अधिक लोगों के नाम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d