5 जून को होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन
Deol News 25 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कहार, कीर, केवट, कश्यप, मेहरा स्वजातीय समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी 5 जून को माण्डकलां नगरफोर्ट में आयोजित होने जा रहा है।
उक्त सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के निजी सचिव हरिनंद कहार ने कोटा केम्प कार्यालय पर किया। इस दौरान हरिनंद कहार ने समिति को सहयोग राशि के रूप में 11 हजार रुपए का अनुदान भी दिया। मंच के प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र मेहरा ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जिसके लिए उन्हें निमंत्रण पत्र दिया गया है। पोस्टर विमोचन के अवसर पर प्रदेश संरक्षक मोतीलाल मेहरा, फूलचंद कहार, हरिमोहन कहार, राजेश सकरवाल, कैलाश कहार, ओम शंकर कहार और प्रभात कश्यप समेत कई लोग मौजूद थे।
सामूहिक विवाह सम्मेलन के संयोजक किशन लाल कहार और कोषाध्यक्ष महावीर कीर ने कहा कि यह सम्मेलन समाज के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन होगा।


