Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsकार से 95 हजार रुपए का बैग पार, पुलिस जांच में जुटी

कार से 95 हजार रुपए का बैग पार, पुलिस जांच में जुटी


Deoli News 24 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में एक व्यक्ति की कार से 95 हजार रुपए की चोरी की वारदात सामने आई है। इसे लेकर केकड़ी के धुंधरी निवासी विष्णु कुमार जैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

इसमें बताया कि शनिवार को वह देवली में सामान खरीदने आया था। इसी दौरान नेहरू मार्केट में उसकी कार से नोट का बैग चोरी हो गया, जिसमें 95 हजार रुपए थे। शिकायत के अनुसार, यह वारदात दिन में 11:52 से 12:02 बजे के बीच हुई। विष्णु कुमार जैन ने पुलिस से चोरी की जांच कर सहयोग की मांग की है। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है और चोर की तलाश में जुटी हुई है। वही सीसीटीवी में एक किशोर यह बैग ले जाता हुआ नजर आ रहा है, जो बाद में अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर रवाना हो गया। किशोर ने वेन की खुली विंडो से यह बैग उठा लिया। वहीं दूसरी लेन में जाकर अपने साथी के साथ चंपत हो गया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d