छात्र-छात्राओं को मोटिवेट किया
Deoli News 5 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के चर्च रोड स्थित नगर पालिका की ओर से संचालित सार्वजनिक लाइब्रेरी में अध्ययन कर करीब 9 छात्र-छात्राओं का सरकारी नौकरी में चयन हुआ है। वही एक छात्रा को निबंध प्रतियोगिता में विजेता रहने पर एक लाख रुपए का पुरस्कार मिला है। इसे लेकर मंगलवार को छात्र-छात्राओं को मोटिवेट किया गया।
अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा, पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल, ईओ पवन कुमार शर्मा आदि थे। जिन्होंने छात्र-छात्राओं को मोटिवेट किया। वहीं उन्हें जीवन में लक्ष्य बनाकर सफलता हासिल करने की बात कही इस दौरान उपखंड अधिकारी ने स्वीप प्रतियोगिता के तहत मतदाता प्रश्नोत्तरी कराई व विजेताओं को चॉकलेट खिलाकर मुंह मीठा कराया।
इनका हुआ चयन
अधिशासी अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि यहां से अध्ययन कर चुके छात्र मुकेश मीणा का असिस्टेंट प्रोफेसर, मणिराज सिंह का भारतीय रेलवे, सपना मिश्रा का एसएससी सब इंस्पेक्टर, घनश्याम मेघवंशी आरपीएससी व्याख्याता भूगोल, राजकुमार मीणा आरपीएससी व्याख्याता भूगोल, सुशीला सैनी ग्रेड सेकंड व्याख्याता संस्कृत, कन्हैयालाल मीणा ग्रेड थर्ड चयनित, कीर्ति काबरा जल जीवन मिशन के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता, दीपक मीणा ग्रेड थर्ड, ग्रेड सेकंड विज्ञान, वंदना वैष्णव ग्रेड थर्ड अध्यापक तथा मनीषा मीणा का एएनएम में चयन हुआ है।
उन्होंने बताया कि उक्त लाइब्रेरी में अध्ययन का अच्छा माहौल होने की वजह से छात्र-छात्राओं ने यह सफलता हासिल की है। इस दौरान दुर्गेश शर्मा, लाइब्रेरी प्रभारी सुदर्शन हावा, सुखिराज मीणा समेत मौजूद थे।


