Saturday, May 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsसार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते दो गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते दो गिरफ्तार


​Deoli News 15 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय देवली पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते दो व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी के निर्देशन में गठित टीम जब गश्त पर थी, इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बीसलपुर कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर कुछ लोग ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे हैं। ​सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से शंकर लाल खटीक और ताराचन्द खटीक निवासी डाबरकलां को ताश खेलते हुए पकड़ा। पुलिस ने इनके कब्जे से ताश की गड्डी और 250 रुपए की नकदी बरामद की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आरपीजीओ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में एएसआई सीताराम गुर्जर के नेतृत्व वाली टीम थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d