Deoli News 19 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बहन को अपने साथ घर ले जाने आए भाई की बहनोई से झड़प हो गई। इसमें साला घायल हुआ है। वही पीड़ित ने देवली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रकरण के अनुसार यह मामला लोकेश कुमार मीणा पुत्र शिवजी राम मीणा निवासी खजूर का नला थाना हिंडोली ने दर्ज कराया है।
इसमें बताया कि रविवार को वह अपनी बहन सुमन को लेने देवपुरा गांव आया था। इस दौरान शाम 4 बजे वह अपनी बहन को ले जाने लगा तो बहनोई महेंद्र पुत्र सुदामा मीणा ने इसका विरोध किया तथा लड़ाई झगड़ा करने लगा। जिसमें पीड़ित साले लोकेश की चोट आई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।


