Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsसीआईएसएफ हेडकांस्टेबल की तबीयत बिगड़कर मौत हुई

सीआईएसएफ हेडकांस्टेबल की तबीयत बिगड़कर मौत हुई

सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार


Deoli News 14 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सीआईएसएफ आरटीसी देवली केंद्र में कार्यरत ट्रेडसमैन हेडकांस्टेबल की गुरुवार रात आकस्मिक बीमारी के चलते मौत हो गई।

Oplus_16908288

पुलिस की जानकारी के अनुसार सोजीराम पुत्र भागूताराम मीणा, जो देवली सीआईएसएफ आरटीसी में ट्रेडसमैन हेडकांस्टेबल पद पर तैनात थे, गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर जमीन पर गिर पड़े। सीआईएसएफ के साथियों ने तुरंत उन्हें देवली उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जयपुर रैफर कर दिया। परिजन और कर्मचारी उन्हें एम्बुलेंस से जयपुर ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में ही सोजीराम ने अंतिम सांस ली। परिजन उन्हें वापस देवली सरकारी अस्पताल लेकर आए, जहां शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। मृतक जवान सोजीराम के गांव देवपुरा में अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, परिजन, सीआईएसएफ के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से सोजीराम को अंतिम विदाई दी। चिकित्सकों ने इसे हृदयघात बताया है। मामले में मृतक के पुत्र राकेश मीणा ने मर्ग दर्ज कराया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d