Deoli News 14 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल देवली ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की जीत पर शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर के नेतृत्व में खुशी का इजहार किया।
दरअसल बिहार चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाए व एक दूसरे को मिठाई खिलाई। कार्यकर्ताओं ने जीत का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ओर जन कल्याणकारी योजनाओं को दिया। साथ ही नीतीश कुमार के सुशासन को दिया। इस अवसर पर भाजपा शहर महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा, प्रमोद मंगल, उपाध्यक्ष हनुमान बालसोरा, शिवजीराम, किशन बैरवा, राजकुमारी सेन, शिवजीराम प्रतिहार, नीरज जैन, रजनीश दीपक, बुद्धिप्रकाश साहू, प्रकाश चंदेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हनुमान बेनीवाल को गालियां देते हुए कहा, तेरी तो…., यूआईटी सचिव का हुआ वीडियो वायरल


