Deoli News 10 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली की ओर से जरूरतमंद बालक बालिकाओं को तीन चरणों में 8 से 10 दिसम्बर के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।

जन सेवा समिति अध्यक्ष नवल मंगल ने बताया कि इसे लेकर देवली व ल आसपास के गांव स्थित विद्यालयों में गर्म जर्सी व जूते व मौजे वितरित किए गए। इस दौरान डाबर कलाँ, कुंचलवाड़ा, कालानाडा, रूपारेल, रघुनाथपुरा, दूदावास, भांड बस्ती, सिकलीगर की विद्या भारती द्वारा संचालित स्कूल, में 180 जर्सी वितरित की गई। साथ ही 60 बालक बालिकाओं को जूते व मौजे भी दिए। सभी बच्चे जर्सी पाकर प्रफुल्लित थे।

इस काम में जनसेवा समिति के अध्यक्ष नवल मंगल के साथ महावीर कुमार जैन, सत्यनारायण गोयल, राजेंद्र जिंदल, घीसालाल टेलर, श्यामलाल पारीक, प्रहलाद शर्मा, नवल जांगिड, सुरेन्द्र सिंह शक्तवात, राजेंद्र शर्मा, महेश दाधीच, कन्हैया लाल लूनीवाल व महेंद्र कुमार जोशी ने सेवाए दी।


