Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskस्कूल में फर्नीचर का सहयोग दिया, वार्षिक परीक्षा पत्र वितरण जांचा

स्कूल में फर्नीचर का सहयोग दिया, वार्षिक परीक्षा पत्र वितरण जांचा


Deoli News 7 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र की ग्राम पंचायत थांवला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माताजी का थांवला में भाजपा नेता नरेंद्र गुर्जर थांवला ने कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए टेबल-कुर्सियां भेंट की हैं।

प्रधानाध्यापक लोकेश मीणा ने बताया कि इससे कक्षा के 30 छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए सुगम व्यवस्था हो सकेगी। इस अवसर पर गोपाल नामा, रामदेव, प्रह्लाद जाट, रामलाल, सूरज, अर्जुन गुर्जर, जगन्नाथ, शिशुपाल, रामदेव, राजाराम, अमरजीत नागर और कुलदीप धाकड़ सहित कई उपस्थित रहे और भामाशाह का आभार व्यक्त किया।

परीक्षा के पहले दिन निरीक्षण किया

जबकि राज्य स्तरीय वार्षिक परीक्षा के पहले दिन शनिवार को देवली मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिनारायण वैष्णव ने दूनी थाने में व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र अधीक्षक एवं सहयोगियों द्वारा अलमारी से पेपर निकालने और सुरक्षित रखने की प्रक्रिया को बारीकी से जांचा।

निरीक्षण के दौरान मिली कुछ कमियों पर उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए और दूरी के अनुसार सही समय पर पेपर परीक्षा केंद्र पहुँचाने की हिदायत दी। इस दौरान थाना अधिकारी भी मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d