Deoli News 7 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अजमेर कोटा स्टेट हाईवे पर धुंवाला पुलिया के समीप शनिवार सुबह 5 बजे दो भारी वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई।
इसमें तीन जने घायल हो गए। हनुमान नगर थाने के एएसआई शंभूलाल के अनुसार ट्रेलर व कंटेनर की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें अब्दुल वासी पुत्र सामीर निवासी गढ़ कोटडा थाना शिव जिला बाड़मेर, हैदर अली पुत्र आदम अली निवासी गढ़ कोटडा थाना शिव जिला बाड़मेर तथा दूसरी गाड़ी में सुहेल पुत्र हजारी निवासी सालाखेड़ी थाना सदर नूंह हरियाणा घायल हो गए। जिनको पुलिस ने देवली चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हैदर अली के पैर में फैक्चर होने से उसे भर्ती कर इलाज शुरू करवाया गया है।



