Deoli News 11 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन हुई।
इस दौरान रमेश चंद मीणा, कार्यक्रम अधिकारी (इकाई प्रथम) तथा निकिता वर्मा (इकाई द्वितीय) के निर्देशन में सुबह कालीन प्रार्थना सभा, योगाभ्यास, एवं पीटी हुई। स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया गया। बौद्धिक सत्र के दौरान कम्यूनिटी पुलिस टीम, राजस्थान पुलिस, टोंक से आमंत्रित कम्यूनिटी पुलिस टीम प्रभारी अंजना चौधरी हेड कांस्टेबल, हेमराज एवं मास्टर ट्रेनर, आत्मरक्षा प्रशिक्षण टीम सरिता चौधरी ने स्वयंसेवकों को आत्मरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया। टीम ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि किस तरह से आपातकालीन परिस्थितियों में विशेष तकनीक एवं उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए अपनी रक्षा कर सकते हैं।
बौद्धिक सत्र के दौरान प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा ने बताया कि वर्तमान में अपरिचित लोगों से बचने की आवश्यकता है। जिसके माध्यम से हम साइबर अपराधों एवं अन्य अपराधों से स्वयं की सुरक्षा करते हुए अपने आसपास भी जागरूकता फैला सकते है।


