Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकरियर मेला का आयोजन शुक्रवार को

करियर मेला का आयोजन शुक्रवार को


Deoli News 11 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में शुक्रवार सुबह 10 बजे से करियर मेला का आयोजन होगा। गौरतलब है कि करियर मेल का आयोजन हर वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर किया जाता है।

इसमें नवल मंगल, पारसचंद जैन, महावीर कुमार जैन, प्रहलाद सिंहल, रिंकेश कुमार शर्मा, मोहम्मद इदरीश आदि करियर काउंसलर अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अनुभव एवं मार्गदर्शन से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अवगत कराएंगे। वहीं विद्यार्थियों के अपने भविष्य के करियर विकल्पों की जांच करने एवं अवलोकन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यहां स्थानीय विद्यालय के संकायवार विशेषज्ञ भी विद्यार्थियों को करियर विकल्पों की जानकारी देंगे। साथ ही भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर प्रहलाद सिंहल स्वरोजगार के लिए विभिन्न वित्तीय एवं बैंकिंग योजनाओं की जानकारी देकर विद्यार्थियों को लाभान्वित करेंगे। करियर मेला संयोजक अर्पणा शर्मा ने बताया कि करियर मेले में प्रदर्शित स्टॉल एवं सक्सेस स्टोरी के माध्यम से विद्यार्थियों को नए करियर मार्गो की खोज में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d