Deoli News 31 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्योतिपुरा में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वरिष्ठ अध्यापक अनिल गौतम ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी प्रधान लाल मीणा थे।
उन्होंने कहा कि बालकों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षक, शिक्षार्थी के साथ ही अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम को जिला परिषद सदस्य जगदीश मीना, व्याख्याता प्रमोद स्वर्णकार ने भी संबोधित किया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार देवतवाल ने विद्यार्थियों को परीक्षाओं को तैयारी में जुट कर कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने देश भक्ति थीम और लोक गीतों पर मोहक नृत्य प्रस्तुत करके समा बांध दिया। नन्हे बच्चों द्वारा ‘ सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव’ विषय पर एक प्रेरक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। इससे पूर्व संस्था प्रधान ने अतिथियों सहित मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम में विशिष्ट आतिथ्य रामसहाय मीना, विमल मीना, कुसुम प्रसाद मीना, हरिराम मीणा, मुकेश कुमार, रामनिवास मीना, हरिप्रकाश मीना का रहा।


