Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsऔचक निरीक्षण में विद्युत निगम के ताले लगे मिले, 36 कार्मिक मिले...

औचक निरीक्षण में विद्युत निगम के ताले लगे मिले, 36 कार्मिक मिले नदारद


Jahazpur News 30 जनवरी (आज़ाद नेब) उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह व तहसीलदार राजीव बडगूजर ने उपखंड कार्यालय पर स्थित सरकारी विभागों के कार्यालयों का मंगलवार औचक निरीक्षण किया। इसमें 36 कार्मिक नदारद मिले।

उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह ने बताया कि जिला कलक्टर टीकमचंद बोहरा के निर्देशानुसार उपखंड मुख्यालय पर विभिन्न सरकारी कार्यालय पर निर्धारित समय से पहुंचने के अनुशासन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुबह 9:30 बजे से 10 बजे के बीच सरकारी कार्यालय में अधिकारियों एवं कार्मिकों की उपस्थिति का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ट्रेज़री, पंचायत समिति, शिक्षा विभाग, पीएचडी, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, बिजली निगम के ग्रामीण कार्यालय पर ताले लगे मिले। इन सरकारी कार्यालयों में 36 कार्मिक अनुपस्थिति पाए गए। तहसीलदार राजीव बड़गुर्जर ने कहा कि निरीक्षण के दौरान बिजली निगम के ग्रामीण कार्यालय पर ताले लगे मिले। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

ग्रामीण विद्युत निगम के एईएन मनोज अहीर ने बताया कि वे सुबह आफिस आकर स्टोर के निरीक्षण के लिए गए हुए थे। आफिस के गेट की चाबियां ऑफिस बॉय के पास रहती है। उन्होंने समय पर आफिस नहीं खोला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d