Deoli News 30 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार पुत्र मालाराम अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बन गए हैं। इसे लेकर संयुक्त शासन सचिव पुलिस जगवीर सिंह ने आदेश जारी किए थे।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक टोंक राजश्री राज ने देवली पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार की वर्दी पर अशोक स्तंभ लगाकर उन्हें पदोन्नत होने की बधाई दी। वहीं पुलिस विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है। गौरतलब है कि सुरेश कुमार पिछले काफी समय से देवली उपाधीक्षक का कार्यभार संभाल रहे थे।


