Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationत्वरित गति से काम के लिए राजस्वकर्मियों को संसाधन दिलाए

त्वरित गति से काम के लिए राजस्वकर्मियों को संसाधन दिलाए

अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व के नाम ज्ञापन सौपा


Deoli News 30 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बजट घोषणा के अनुरूप राजस्वकर्मियों को आवश्यक संसाधन दिलाने की मांग को लेकर राजस्थान पटवार कानूनगो संघ ने मंगलवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व के नाम तहसीलदार रामकल्याण मीणा को ज्ञापन सौपा है।

ज्ञापन में बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार राजस्व व पंचायतराज विभाग के सभी कामकाज को ऑनलाइन व पेपरलेस करने के लिए सभी कर्मचारियों को टैबलेट दिए जाने की घोषणा की थी। राज्य सरकार की सभी तहसीले डीआईएलआरएमपी योजना के तहत ऑनलाइन की जा चुकी है। वही भू अभिलेख के कंप्यूटरीकरण कार्य के तहत फसल गिरदावरी कार्य, ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया, डीएमआईएस पोर्टल संबंधी आदि कार्य ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत किया जा रहा हैं। लेकिन गत एक वर्ष से लगातार मांग किए जाने के बावजूद राजस्व कर्मचारियों को संसाधन उपलब्ध नहीं हुए। ज्ञापन में कहा गया कि राज्य सरकार की मंशा यदि राजस्व विभाग का कार्य त्वरित गति से संपादन किए जाने की है तो राजस्व कर्मचारियों को बजट घोषणा के अनुरूप संसाधन दिलाए। ऐसा नहीं होने पर पटवारी कानूनगों द्वारा गिरदावरी व क्रॉप कटिंग कार्य का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा।

ज्ञापन सौपने में पटवारी सुशील जैन, रामराज, पंकज जैन, किशन गर्ग, कमल, मुकेश, दिनेश, आइएलआर जगदीश, सत्यनारायण शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d