Deoli News 30 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में आयोजित हुई। प्राचार्य प्रो. डॉ. पूरणमल वर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तैने कहिये” “रघुपति राघव राजा राम रामधुनी, धर्म हो सच्चा व दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल का स्वर प्रत्येक जन मानस में गुन्जन करें, गीत गाए। सहायक आचार्य सत्यनारायण मीणा ने छात्रों को गांधी के सर्वधर्म समभाव के विचार से किया। कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के पद चिन्ह्नों पर चलने के संकल्प स्वरूप 2 मिनट का मौन धारण कर युगपुरुष गांधी को श्रद्धांजली दी । कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति गुप्ता ने किया। सहअचार्य डॉ. देवी प्रकाश त्रिपाठी, सहायक आचार्य निशा मीणा, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, विजय कुमार मीणा मौजूद थे।
कन्या महाविद्यालय में मिनट टू मिनट कार्यक्रम का हुआ
राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी में शहीद दिवस पर मिनट टू मिनट कार्यक्रम हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य गजेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि इस मौके पर महात्मा गाँधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके रामधुनि व गांधीजी के प्रिय भजनों ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ तथा रघुपति राघव राजा राम का गान किया गया। छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टाफ द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। यहां महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. बीएस नोगिया, डॉ. हेमराज चंदेल, डॉ. परशुराम मीणा, नितेश सैनी उपस्थित थे।



