Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationहर घर नल योजना, जल्द शुरू होगा काम

हर घर नल योजना, जल्द शुरू होगा काम

मिलेगी ग्रामीणों को राहत


Deoli News 19 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ में हर घर नल योजना के तहत हो रही समस्याओं के समाधान के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस बैठक में एक्सईएन आकाशदीप गुर्जर, एईएन पूरणमल वर्मा और सुपरवाइजर बलराम मीणा ने भाग लिया और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

ग्रामीणों ने बताया कि 3 साल से खुदाई के दौरान तोड़ी गई सीसी सड़क अभी तक ठीक नहीं की गई है और अवैध नल कनेक्शन के कारण पूरे गांव में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में पाइप लाइन नहीं डाली गई है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा और दो-तीन दिनों में काम शुरू हो जाएगा। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि अवैध कनेक्शन काटने और सीसी सड़क बनवाने सहित सभी कार्य जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात मिल सकेगी। बैठक में पंचायत प्रशासक समेत कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d