Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskहर जगह हुआ तिरंगे का वंदन, गणतंत्र दिवस पर हुए कई आयोजन

हर जगह हुआ तिरंगे का वंदन, गणतंत्र दिवस पर हुए कई आयोजन


Deoli News 26 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के अटल उद्यान में शुक्रवार को लेकर आयोजित हुए उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर स्कूली विद्यार्थियों ने परेड कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।

वहीं शहीदों की वीरांगनाओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वहीं विभिन्न सरकारी कार्यालय, निजी संस्थाओं, समाज सेवी संगठनों के करीब पांच दर्जन से अधिक लोगों को उल्लेखनीय कार्य करने पर प्रशंसा पत्र व पारितोषिक सौपकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूली छात्राओं ने व्यायाम व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट लोकेश कुमार मीना, पुलिस उपअधीक्षक सुरेश कुमार, पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल, अधिशासी अधिकारी छगन लाल यादव, पार्षद भीमराज जैन, सत्यनारायण सरसड़ी, लोकेश लक्षकार समेत मौजूद थे। इसी तरह कांग्रेस कार्यालय में प्रधान गणेशराम जाट, ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा, नगर अध्यक्ष विनोद पुजारी की आतिथ्य में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। उधर, जनसेवा समिति देवली व पेंशनर समाज के तत्वाधान में पेंशनर भवन पर ध्वजारोहण किया गया। समिति अध्यक्ष घीसालाल टेलर ने ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम में नवल मंगल, भंवरलाल नायक, कन्हैयालाल लुनिवाल, पारसचंद समेत मौजूद थे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड़ में सरपंच भंवरलाल कुमावत, प्रधानाचार्य प्रेमलाल मीणा की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की छठी व नवी आरक्षित बटालियन में 75वा गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कमांडेंट मिथिलेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। निरीक्षक मुक्तराज कनौजिया ने बतौर परेड कमांडर मुख्य अतिथि को रिपोर्ट की। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने सभी बल सदस्यों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए संगठन की जिम्मेदारियां के बारे में बताया। इसी तरह नगर पालिका में पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, देवली थाने में प्रभारी भंवरलाल, उपखंड अधिकारी कार्यालय में एसडीओ दुर्गा प्रसाद मीणा ने ध्वजारोहण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d