Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationहाईवे पर सफर हुआ थोड़ा महंगा, एनुअल फास्टैग की फीस बढ़ी

हाईवे पर सफर हुआ थोड़ा महंगा, एनुअल फास्टैग की फीस बढ़ी


Deoli News 14 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए नई खबर है कि आगामी एक अप्रैल से सफर करना थोड़ा महंगा हो जाएगा। लेकिन जिन्होंने पहले एनुअल पास ले रखा है। उन पर इसका असर नहीं होगा। लेकिन पास नया लेने या रिनुअल करने पर नई कीमत देनी होगी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई ने नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही एनुअल टोल पास की दरों में बढ़ोतरी की है। एनएचएआई के निर्णय के अनुसार वर्तमान में जो सालाना पास 3 हजार रुपए में उपलब्ध था, उसके लिए अब वाहन चालकों को 3075 रुपए का भुगतान करना होगा। यह नई व्यवस्था मुख्य रूप से निजी और नॉन-कमर्शियल गाड़ियों के लिए लागू की गई है जिनके पास वैध फास्टैग लगा हुआ है। सरकार का कहना है कि टोल दरों की समय-समय पर समीक्षा की जाती है और इसी प्रक्रिया के तहत यह मामूली बढ़ोतरी की गई है। इस सालाना पास की वैधता के नियम पहले की तरह ही रहेंगे। जिसमें यह पास अधिकतम एक वर्ष के लिए या फिर 200 बार टोल क्रॉस करने तक ही मान्य होगा।

इनमें से जो भी शर्त पहले पूरी होगी, पास की वैधता स्वतः ही समाप्त हो जाएगी। एनएचएआई ने देश भर के सभी टोल प्लाजा और संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि एक अप्रैल से सिस्टम में नई कीमतें अपडेट की जा सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d