Deoli News 25 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंचायत आम चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसके तहत 25 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।
एसडीएम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार देवली पंचायत समिति की कुल 48 ग्राम पंचायतों के 438 वार्डों के लिए मतदाताओं की स्थिति अब स्पष्ट हो गई है। अंतिम रूप से प्रकाशित इस सूची के अनुसार क्षेत्र में कुल 1,37,529 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें 70 हजार 648 पुरुष और 66 हजार 881 महिला मतदाता शामिल हैं। प्रशासन ने सूचित किया है कि सभी मतदाता अपने संबंधित वार्ड के प्रगणक से संपर्क कर सूची में अपना नाम देख सकते हैं।



