Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk"1100 छात्र छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा"

“1100 छात्र छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा”


Deoli News 14 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सारदड़ा स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को निशुल्क कला किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरि नारायण वैष्णव ने विद्यार्थियों को कला किट दिए गए।

जिसमें बैग, चित्र पुस्तिका, कलर बुक, पेंसिल, कलर, जोमेंट्री बॉक्स आदि शामिल थे। इस दौरान बच्चों ने 21वीं सदी के कौशल में स्वजागरूकता, संप्रेषण, अंतर व्यक्ति संबंध और टीमवर्क का प्रदर्शन किया।

तिरंगा यात्रा निकाली

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पनवाड़ में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 1100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। महावीर माली ने बताया कि यह यात्रा बस स्टैंड पनवाड़ से शुरू होकर सदर बाजार, रेगर मोहल्ला, खाती मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, राजपूत मोहल्ला, माली मोहल्ला और कुमार मोहल्ला होते हुए बस स्टैंड पर समाप्त हुई।

इस दौरान देशभक्ति के नारे लगाए गए और लोगों ने पुष्प वर्षा की। पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली ने बताया कि 15 अगस्त के लिए छात्र-छात्राओं को मिठाई वितरण के लिए दो क्विंटल मिठाई की व्यवस्था की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d