Deoli News 14 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र देवली की ओर से गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर “तिरंगा रैली” का आयोजन किया गया।
यह रैली साइकिलों पर निकाली गई, जिसमें तिरंगे ध्वज से सजी सैकड़ों साइकिलों और तिरंगे झंडों के साथ प्रशिक्षणार्थियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। रैली का शुभारंभ आरटीसी देवली परिसर से किया गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः प्रशिक्षण केंद्र पर संपन्न हुई। क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।तथा देश की एकता, अखंडता का संदेश दिया। तिरंगा साइकिल रैली का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। स्थानीय नागरिकों ने भी इस रैली का स्वागत किया।



