Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime News12 लोग गिरफ्तार, शराब पीकर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप

12 लोग गिरफ्तार, शराब पीकर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप

आवारागर्दी करते भी गिरफ्तार


Deoli News 16 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में होली के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम बेनीवाल एवं देवली पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह जाट के निर्देशन में की गई।

थाना अधिकारी दौलत राम गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई स्थानों से आरोपियों को पकड़ा है। बीसलपुर में पांच लोगों को शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनमें प्रधान प्रजापत, शंकर कीर, कालूराम प्रजापत, दयाराम प्रजापत और शत्रुघ्न रैगर शामिल हैं। वहीं शनिवार देर शाम देवली गांव में आपसी कहासुनी और मारपीट के मामले में चार लोगों को पकड़ा गया है। इनमें प्रदीप गुर्जर उर्फ चिन्टू (21), प्रदीप गुर्जर (19), पवन माली (24) और सीताराम कुम्हार (21) शामिल हैं।

इसी तरह गौरव पथ रोड पर रात में आवारगी करने के आरोप में शुभम सैन को गिरफ्तार किया गया। देवली गांव में महिला से गाली-गलौज और मारपीट के आरोप में कालू मीणा को भी पकड़ा गया। पुलिस ने जयेन्द्र प्रताप सिंह को भी गिरफ्तार किया है। इसी तरह गांवडी में आए दिन शराब पीकर झगडा फसाद करने, तेज आवाज में डेक बजाने पर टोकने वालो को गाली गलौच करने के आरोप में जयेन्द्र प्रताप पुत्र उम्मेद सिंह जाति राजपूत निवासी गांवडी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d