Friday, September 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk29 सितम्बर, 3 व 9 अक्टूबर को होंगे राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

29 सितम्बर, 3 व 9 अक्टूबर को होंगे राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर


Deoli News 25 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार एवं चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार उप जिला चिकित्सालय देवली द्वारा राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता करना है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी उपजिला चिकित्सालय देवली के अनुसार शिविर का समय सुबह बजे से रक्तदान जारी रहने तक रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहला रक्तदान शिविर 29 सितम्बर को उप जिला चिकित्सालय परिसर स्थित बीसीएमओ ऑफिस मीटिंग हॉल में आयोजित होगा। इसी तरह दूसरा शिविर 3 अक्टूबर को राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय की धर्मशाला, दूनी में लगाया जाएगा।

वहीं तीसरा शिविर 9 अक्टूबर को पेंशनर भवन, तहसील परिसर देवली में आयोजित होगा। अस्पताल प्रशासन ने आमजन व युवाओं से यहां पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here