तावड़े का तांडव
Deoli News 30 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हालांकि गुरुवार को तापमान में 2 डिग्री की गिरावट जरूर आ, लेकिन शहरवासियों को इससे कोई ज्यादा राहत नही मिली। पूरे दिन गर्मी से वातावरण उबलता रहा।
सड़के, बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। अपराह्न 3 बजे दिन का सर्वाधिक तापमान 43 डिग्री पर टिक गया। जबकि बुधवार को 45 डिग्री तक टेम्परेचर दर्ज हुआ था। गुरुवार सुबह 5 बजे शहर का तापमान 32 डिग्री था, जाहिर है गर्मी अलसवेरे भी जारी थी। आज जरूर पूर्व के दर्ज तापमान में कमी आई, लेकिन गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना जरा मुश्किल प्रतीत हुआ। 43 डिग्री की तपन शाम 4 बजे तक कायम रही। गुरुवार रात भी गर्म रहने वाली है। आज रात का तापमान 32 डिग्री तक रह सकता है। भीषण गर्मी के दौर के चलते समूचा जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं शाम को लोगो की आवाजाही नजर आती है।



