Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHanumannagar Newsकॉलोनी में कम वोल्टेज की समस्या, समाधान की मांग, ज्ञापन सौंपा

कॉलोनी में कम वोल्टेज की समस्या, समाधान की मांग, ज्ञापन सौंपा


Deoli News 30 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से सटी ज्योति कॉलोनी में आए दिन वोल्टेज उतार-चढ़ाव की समस्या से परेशान कॉलोनीवासियों ने जहाजपुर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया कि कॉलोनी में ट्रांसफार्मर की क्षमता से ज्यादा लोड होने से वोल्टेज में उतार-चढ़ाव बना रहता है। जिससे कई घरों के विद्युत उपकरण फूंक जाते हैं। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। ज्ञापन में समस्या के समाधान के लिए जहाजपुर उपखंड अधिकारी ने एवीवीएनएल के अभियंता को नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए निर्देशित किया। सहायक अभियंता ने बताया कि 5 जून तक आचार संहिता लगी हुई है। इसके बाद नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा।

ज्ञापन सौपने में कृष्ण गोपाल शर्मा, राज बहादुर सिंह, कुलदीप सिंह, नंदू मीणा, रामजीलाल जांगिड़, संतोष शर्मा, राधा मोहन सोनी, प्रहलाद सेन, सुरेश कुमार, प्रकाश चंद, शिवराज सिंह, मनीष मीणा, हिम्मत सिंह सहित कई थे। उल्लेखनीय है कि यही समस्या श्याम नगर कॉलोनी की भी है। यहां के लोग भी कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं।

…नहीं तो एक जून से बाधित होगी सिलेंडर आपूर्ति

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d