Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk68वी जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, 70 टीमें ले रही भाग

68वी जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, 70 टीमें ले रही भाग


Deoli News 18 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आर्यन मुकुल पब्लिक स्कूल देवली में शुक्रवार को 68वीं जिला स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिताओं का उद्घाटन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसारिया ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।

यहां अध्यक्षता समाजसेवी रामसिंह शक्तावत ने की। यहां विशिष्ट अतिथि सुखलाल वर्मा, सेवानिवृत पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, रामप्रसाद मीणा उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) मयंक मनोहर शर्मा (सेवानिवृत प्राचार्य) डॉ. रमेश मुकुल निदेशक आर्यन मुकुल पब्लिक स्कूल, प्रबन्ध निदेशक आर्यन मुकुल थे। कार्यक्रम की प्रतियोगिताओं में जिले की करीब 70 टीमों के 600 प्रतियोगी प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे। प्रतियोगिताएं 22 अक्टूबर तक होगी। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। संस्थान निदेशक डॉ. रमेश मुकुल ने प्रतियोगिओं को अनुशासन में रहकर खेलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. सोनल कंछल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बीएड प्राचार्य अनिता शर्मा, मनोज प्रजापत मंच पर थे।

कार्यक्रम में व्याख्याता अनिल सोनी, दीप्ति चौधरी, रीना मीणा, सुनिता मेघवाल, सविता जैन, शुभम गौतम, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चन्द्रप्रकाश प्रजापत, कैलाश चन्द गुर्जर, गजेन्द्र द्विवेदी, महेन्द्र कुमार वर्मा, धर्मेंद्र सिंहल, रामकिशन गुर्जर (खेल प्रतियोगिता संयोजक) मुकेश प्रजापति (सह संयोजक) तथा धनराज सुवालका, रामावतार वैष्णव व अनिल गौतम उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन दशरथ शर्मा ने किया।

बैडमिंटन में प्रथम वर्ष की छात्राओं ने बाजी मारी

पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय खेल सप्ताह के चौथे दिन महाविद्यालय के खेल प्रभारी अंशु सक्सेना ने बताया कि महाविद्यालय में बैडमिंटन के फाइनल मैच का मुकाबला रोमांचक रहा। जिसमें प्रथम वर्ष की छात्राओं ने द्वितीय वर्ष की छात्राओं को शिकस्त देते हुए फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d