Deoli News 20 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिले के 8 सहायक उपनिरीक्षक अब पदोन्नत होकर सब-इंस्पेक्टर बन गए हैं। अजमेर रेंज में आयोजित पदोन्नति परीक्षा 2023-24 के परिणाम जारी होने के बाद जिले के एएसआई को बड़े थानेदार के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है।
जानकारी के अनुसार गत 17 से 19 मार्च को अजमेर रेंज स्तर पर आयोजित हुई इस लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद प्रमोशन सूची जारी की गई। टोंक जिले से एसआई पद पर पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में भरत कुमार शर्मा, सीताराम गुर्जर, हरिभजन नायक, देवलाल गुर्जर, सवाईराम जाट, रूपसिंह गुर्जर, करण सिंह मीणा और मुंशी राम जाट के नाम शामिल हैं। इन सभी पुलिस अधिकारियों के पदोन्नत होने की सूचना मिलते ही महकमे के साथियों के साथ उनके परिजनों में खुशी है। इनमें फिलहाल सीताराम गुर्जर देवली थाने में कार्यरत है।



