Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023देवली-उनियारा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन भरा

देवली-उनियारा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन भरा


Deoli News 3 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा चुनाव की देवली-उनियारा सीट से शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला ने नामांकन भरा। इस मौके पर उनियारा गढ़ में जनसभा हुई व जुलूस निकाला गया।

यहां मुख्य वक्ता दीया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह जंगलराज रहा, उससे प्रदेश की जनता त्रस्त रही।जनता डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए 25 नवम्बर का इंतजार कर रही हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही राजस्थान विकास की गति पकड़ेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी, महिला विरोधी, किसान विरोधी, युवा विरोधी कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है।

सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने मिलकर बीजेपी को विजय बनाना है। राजस्थान की जनता सरकार के कुशासन से तंग आ चुकी है। कार्यक्रम में जिला चुनाव प्रभारी रमेश बिधूड़ी, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा, टोंक प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता, मालपुरा प्रत्याशी कन्हैया लाल चौधरी, खंडार प्रत्याशी जितेंद्र गोठवाल, जिला प्रमुख सरोज बंसल, शंकर लाल ठाडा, रमेश जिंदल समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d