विद्यालय स्टाफ ने पीले चावल बांटे
Deoli News 4 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वीप कार्यक्रम प्रभारी तहसीलदार रामसिंह मीणा के निर्देशन में आवा व दूनी में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रतिदिन अलग अलग कार्यक्रमों हो रहे है।
शुक्रवार को दूनी बस स्टैंड सहित आवा लुहारियो का चौक तथा बालिका विद्यालय में मतदाता जागरूकता के लिए डिजिटल शिक्षिका ललित पारीक के निर्देशन में राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुरा ढाणी के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। स्वीप प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि नाटक के साथ-साथ भूअभिलेख निरीक्षक युगल किशोर पारीक ने मतदाता जागरूकता से संबंधित गीत सुनाया।
वहीं विद्यालय के बाहर तथा चौराहे पर मतदाताओं को पीले चावल बांटकर आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जागरूक किया। यहां दूनी स्वीप कार्यक्रम प्रभारी शांतिलाल शर्मा, प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार, आवा प्रधानाचार्य पंकज कुमार विजय, बालिका स्कूल के प्रभारी अंशुल शर्मा, चुनाव सुपरवाइजर राजेश कुमार, शारीरिक शिक्षक शिवजीलाल जाट, लादूलाल मीणा, बीएलओ तथा तहसील के कर्मचारी उपस्थित थे।



