(बिजनेस हलचल)
Deoli News 14 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के गोपीपुरा निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति की आंख दीपावली पर सफल ऑपरेशन से रोशन हुई है। जिससे बुजुर्ग को दिखने लगा है।


माहेश्वरी आई हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि यह बुजुर्ग गोपीपुरा निवासी छोटूलाल रेगर है। जिन्हें एक आंख से कम दिखता था। वही आई फ्लू होने पर उन्होंने गलत दवा डाल ली। जिससे आंख में मवाद पड़ गया। वहीं दूसरी आंख में काला पानी बनकर मोतियाबिंद फटकर आंख में ही झूल गया। इसके बाद परिजनों ने यहां भरतपुर हाउस रोड स्थित माहेश्वरी आई हॉस्पिटल में दिखाया।
जहां चिकित्सक डॉ. एसएस लाठी ने मोतियाबिंद को बैग सहित बाहर निकाल तथा आईरिस क्ला लेंस लगाया। यह लेंस पीछे से आईरिस से चिपकता है। ऑपरेशन के बाद रोगी स्वस्थ है तथा आसानी से देख सकता है। चिकित्सक लाठी ने बताया कि यह जटिल प्रक्रिया है, जो मेडिकल कॉलेज स्तर पर होती है।



