Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मअन्नकूट की प्रसादी की उमड़े श्रद्धालु

अन्नकूट की प्रसादी की उमड़े श्रद्धालु


Deoli News 14 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में मंगलवार को गोवर्धन पूजा महोत्सव के साथ कई मंदिरों में अन्नकूट की प्रसादी बनाई गई। वही भगवान के भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरण किया गया।

इस मौके पर शहर के गंगागुरिया बालाजी मंदिर परिसर में प्रसादी का आयोजन हुआ। पुजारी यतेंद्र जोशी ने बताया कि इसे लेकर दिनभर अन्नकूट की प्रसादी तैयार की गई। वहीं शाम को बालाजी महाराज के भोग लगाकर प्रसादी वितरण की गई। व्यवस्था के लिए दर्जनों श्रद्धालुओं ने सहयोग किया। इस मौके पर भगवान हनुमान की मनमोहक झांकी सजाई गई। कई लोगों ने मंदिर परिसर में बैठकर प्रसादी ग्रहण की तथा भगवान बालाजी के दर्शन किए। विनोद धर्मानी ने बताया कि अन्नकूट प्रसादी में सैकड़ो लोगों ने प्रसादी ग्रहण की है। प्रसादी ग्रहण करने का सिलसिला शाम 5 से शुरू हो गया। इसी के साथ प्रसादी वितरण भी शुरू कर दिया गया। इसी तरह शहर के बस स्टैंड स्थित पंचमुखी बालाजी, अग्रवाल धर्मशाला में विराजमान भगवान चारभुजानाथ, लक्ष्मीनाथ मंदिर समेत देवस्थानों पर अन्नकूट की प्रसादी हुई।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d