Deoli News 25 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा आम चुनाव को लेकर शनिवार को देवली ब्लॉक में कुल 74 फीसदी मतदान हुआ।जानकारी के अनुसार देवली ब्लॉक में कुल एक लाख 64 हजार 403 मतदाता है।
इनमें एक लाख 21 हजार 663 ने मतदान किया। सुबह से चले मतदान प्रक्रिया के अनुसार देखे तो सुबह 9 बजे 17 हजार 544 लोगों ने मतदान किया। इसी तरह 11 बजे 44 हजार 025, दोपहर एक बजे 71 हजार 215, अपरान्ह 3 बजे 94 हजार 994, शाम 5 बजे एक लाख 15 हजार 4, शाम 6 एक लाख 21 हजार 563 तथा मतदान समाप्ति तक एक लाख 21 हजार 663 लोगों ने मतदान किया। इस दौरान पुलिस व प्रशासन शांतिपूर्वक मतदान करने के लिए मुस्तेद रहा।



