Deoli News 26 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया स्थित लोक देवता तेजाजी के चबूतरे पास नाले पर बना बैडोल व क्षतिग्रस्त फेरोकवर हादसे की वजह बन रहा है। जिसे मरम्मत करने की दरकार है।
वही यहां से गुजरने वाले लोगों को इससे परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि यहां तेजाजी चबूतरे के पास लोहे का फेरोंकवर नाले पर बनाया गया है। लेकिन यह फेरोकवर बेडौल होकर झुक गया हैं। जिसकी वजह से वहां गुजरना मुश्किल है। वही एजेंसी, मुक्तिधाम होकर अजमेर-कोटा बाईपास जाने वाले लोगों को इससे परेशानी हो रही है। खासकर रात के वक्त दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है। समूचा फेरोकवर बेडौल हो चुका है। मौजूदा स्थिति में वाहन चालक सड़क के किनारे होकर निकल रहे हैं।
जिसकी वजह से आवाजाही बाधित हो रही है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका से उक्त फेरोकवर मरम्मत किए जाने की मांग।


