Deoli News 27 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देशभर के प्रमुख व ऐतिहासिक जैन तीर्थ स्थलों पर हो रहे अतिक्रमण के विरोध में शनिवार को जैन समाज के युवकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध व्यक्त किया।

जैन समाज के युवकों ने बताया कि पिछले काफी समय से गिरनार पर्वत, सम्मेद शिखर, पावापुर, पालीथाना समेत जैन समाज के तीर्थ स्थलों पर अनैतिक अतिक्रमण हो रहे है। जिससे जैन समाज के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। वहीं इससे धार्मिक स्थलों का स्वरूप बिगड़ रहा है। सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से शनिवार को हुए मतदान दिवस पर समाज के युवकों ने काली पट्टी बांधकर मतदान किया तथा हो रहे अतिक्रमण का विरोध जताया।



