Tuesday, August 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबीना बोली- "साब पेली पुलिस सु डर लागो हो, लेकिन अब न...

बीना बोली- “साब पेली पुलिस सु डर लागो हो, लेकिन अब न लाग”… संवाद पर मुस्कुराए सीएम

देवली की महिला सुरक्षा सखी बीना वर्मा ने मुख्यमंत्री से साझा किए अनुभव


Deoli News 18 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महिला सुरक्षा को लेकर मंगलवार को टोंक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम में देवली थाना क्षेत्र के पनवाड़ निवासी आंगनबाड़ी आशा सहयोगिनी एवं महिला सुरक्षा सखी बीना वर्मा पत्नी महावीर प्रसाद वर्मा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सीधे संवाद का अवसर मिला।

अजमेर रेंज के पांच जिलों से अंतिम चरण के लिए चयनित महिला सुरक्षा सखियों में देवली थाना क्षेत्र की बीना वर्मा को मुख्यमंत्री से बातचीत के लिए चुना गया। टोंक जिले से मुख्यमंत्री के साथ संवाद करने वाली वह चयनित महिला सुरक्षा सखी रहीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीना वर्मा से महिला सुरक्षा, पुलिस के प्रयासों और महिलाओं में पुलिस के प्रति बढ़ते विश्वास को लेकर बातचीत की। मुख्यमंत्री ने बिना से पूछा कि वह किस तरह से पुलिस की मदद करती है। बीना वर्मा ने बताया कि वह देवली पुलिस थाने में महिला सुरक्षा सखी के रूप में सेवाएं दे रही हैं और पनवाड़ आंगनबाड़ी केंद्र पर आशा सहयोगिनी की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान बीना वर्मा ने डिंगल भाषा में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले महिलाओं को पुलिस के पास जाने और अपनी बात रखने में डर लगता था, लेकिन अब परिस्थितियां बदली हैं। उन्होंने बताया कि अब वह स्वयं भी पुलिस को खुलकर अपनी बात बता सकती हैं। वहीं महिलाओं की समस्या भी पुलिस के सामने रखती है।

उन्होंने देवली थाने में पहली बार महिला थाना प्रभारी की नियुक्ति को महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में अच्छा कदम बताया। साथ ही कहा कि महिला सुरक्षा के लिए गठित कालिका यूनिट की टीम भी एक फोन पर महिलाओं की समस्या सुनने और मदद के लिए तत्पर रहती है। बीना वर्मा की सहज मारवाड़ी भाषा में कही गई बातों को सुनकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी एक बार मुस्कुरा पड़े। अजमेर रेंज की ओर से अंतिम दौर में मुख्यमंत्री से संवाद करने वाली बीना वर्मा के लिए यह अवसर खास रहा।

टोंक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित चयनित महिला सुरक्षा सखियां और पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

एससी आरक्षण ने बढ़ाई कांग्रेस-भाजपा की चुनौती, अध्यक्ष पद के लिए दमदार चेहरा तलाशना आसान नहीं

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here