Tuesday, August 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskस्कूल में हरियाली की पहल, पीएम श्री विद्यालय में योजनाओं की जमीनी...

स्कूल में हरियाली की पहल, पीएम श्री विद्यालय में योजनाओं की जमीनी स्थिति जांची


Deoli News 18 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबर कला में कुलदीप सिंह राणावत ने पौधारोपण कर विद्यालय के एक भाग में वाटिका विकसित करने और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी ली।

इस दौरान अशोक, करंज, शीशम और नीम सहित करीब 50 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह शक्तावत, खेमराज मीणा, छगनलाल मीणा, रामरतन कुमावत, नरेंद्र पेडवाल व सरदार गुर्जर सहित थे। वहीं मंगलवार को दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का समग्र शिक्षा टोंक के अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम अधिकारी ऋषिकेश मीणा एवं आकाश चौधरी ने विद्यालय की गतिविधियों का निरीक्षण कर निर्देश दिए। पीएम श्री प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरुका के अनुसार अधिकारियों ने बाल वाटिका, कम्युनिटी कनेक्ट, चाइल्ड पोर्टफोलियो, क्लीनिक रिसोर्स, साइंस फेयर व साइंस ओलम्पियाड की जानकारी ली।

अधिकारियों ने स्कूल एनुअल ग्रांट, समर कैंप, व्यावसायिक शिक्षा, आईटी-ब्यूटी लैब, हर्बल गार्डन, पुस्तकालय व पुस्तक वितरण की भी समीक्षा की। साथ ही स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, पोषाहार और वृक्षारोपण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here