Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप मे मनाई

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप मे मनाई


Jahazpur News 25 दिसंबर (आज़ाद नेब) नगर पालिका कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां वाजपेयी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की।

विधायक गोपीचंद मीणा ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पालिका चेयरमैन नरेश मीणा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। इस दौरान विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा की साढ़े 9 साल से पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और सुशासन के जो नए प्रतिमान स्थापित किए, इसकी आधारशिला वाजपेयी ने अपने शासनकाल में रख दी थी। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में उनका जन्म हुआ था। लेकिन उन्होंने अपनी कर्मभूमि के रूप में यूपी को चुना साथ-साथ शिक्षा भी उन्होंने यूपी में अर्जित की।

इस दौरान उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह, नगर, विधानसभा प्रभारी प्रेमचंद शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता सुरेश अग्रवाल, शंकर नागोरी, शंकर मंडोवरा, राकेश पत्रिया, दिनेश पत्रिया, रामप्रसाद टाक, जीएसएस अध्यक्ष सत्य नारायण मीणा, कैलाश टेपण, अमित बिड़ला, कमल बांगड़ सहित पालिका के पार्षद व अन्य लोग मौजूद थे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d