Deoli News 27 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यहां संचालित कपड़ा व्यापार संघ की मंगलवार को शहर के बगीची के बालाजी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कपड़ा व्यापार संघ से जुड़े शरद सिंहल ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से सीताराम गर्ग को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर शरद सिंहल, मंत्री रमेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पदम चंद जैन बनाए गए। बैठक में राकेश गोयल, राजेंद्र जैन, गोविंद मंगल, वेदप्रकाश जिंदल, राजेंद्र जिंदल, गफूर अहमद समेत कई व्यापारी थे। जिन्होंने संगठन को लेकर चर्चा भी की। वहीं नवमनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया।


