Deoli News 27 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कड़ाके की सर्दी के बीच जरूरतमंद लोगों को राहत देने के उद्देश्य से जन सेवा समिति की ओर से 51 कंबल निःशुल्क वितरित किए गए।
समिति से जुड़े कन्हैयालाल लूनीवाल बताया कि इस दौरान तेज ठंड को देखते हुए राजकीय चिकित्सालय के पुरुष, महिला वार्ड व प्रसूति महिलाओं व नवजात शिशुओं को कंबल वितरित किए गए। इसी तरह समिति के पूर्व अध्यक्ष नवल मंगल, राजेंद्र जिंदल, कानसिंह राणावत ने कुचलवाड़ा माताजी मंदिर परिषद में रह रहे जरूरतमंद व बुजुर्गों को ठंड से राहत देने के लिए कंबल वितरित किए। वितरण के दौरान लक्ष्मीनारायण परिहार, श्यामलाल पारीक, नवल जांगिड़, दिनेश गोयल, महेश दाधीच, यशवंत नगर समेत सदस्य मौजूद थे। उल्लेखनीय की हर वर्ष जन सेवा समिति जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर समाज सेवा का काम करती है।



