Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsलापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने का आरोप

लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने का आरोप


Deoli News 2 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केकड़ी निवासी दलेल सिंह राठौड़ ने पिछले दिनों हुई दुर्घटना के मामले में सोमवार रात एक बाइक चालक के खिलाफ देवली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनके बड़े भाई पीतांबर सिंह राठौड़ पुत्र रघुवीर सिंह राठौड़ गत 17 दिसंबर को बाइक से देवली की ओर आ रहे थे। इस बीच नेगडिया पुलिया के आगे उन्हें पीछे से आए एक बाइक चालक ने लापरवाहीपूर्वक जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद उनके भाई पीतांबर सिंह को एंबुलेंस 108 के जरिए देवली अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं चोटिल अधिक होने से उनका बाद में जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार कराया गया।

मामले में टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। उक्त बाइक के नं पीड़ित ने पुलिस को दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d