-
देवली में अक्षत वितरण कार्यक्रम शुरू
-
घर-घर जाकर लोगों से आग्रह
-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता जुटे
Deoli News 3 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अयोध्या में भगवान श्रीराम प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर हो रहे भव्य महोत्सव के तहत देवली में भी मंगलवार रात लोगों को पूजित अक्षत व पत्रक वितरित किया गया। हालांकि उक्त वितरण की शुरुआत एक जनवरी से हो चुकी है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े दिनेश जैन ने बताया कि यह अक्षत वितरण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने घर-घर शुरू किया है। इसके तहत स्वयंसेवक घर-घर जाकर लोगों को पत्रक व अक्षत वितरण कर रहे हैं। साथ ही उन्हें आगामी 22 जनवरी को घर पर पांच दीपक जलाने तथा सुबह 11 से 2 बजे तक भजन कीर्तन करने का आग्रह कर रहे हैं। संघ दृष्टि से देवली शहर को पांच बस्ती में बांटा गया है। प्रत्येक बस्ती में अक्षत और पत्रक वितरण की शुरुआत की जा चुकी है। इनमें शिवा बस्ती, महावीर बस्ती, श्रीराम, वाल्मीकि व महाराणा प्रताप बस्ती में विभाजित कर अक्षत पर पत्रक भेंट किए जा रहे है।
उल्लेखनीय कि इससे पहले अयोध्या से आए पूजित अक्षत व कलश की देवली में शोभायात्रा निकाली गई थी, जिन्हें बाद में मंदिर में रखा गया था। श्रीराम मंदिर भव्य निर्माण को लेकर देश में खुशी का माहौल है।


