Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsचेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्राली जब्त

चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्राली जब्त


Deoli News 10 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र की नासिरदा थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए चेजा पत्थर से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है। लेकिन परिवहन का आरोपी चालक फरार हो गया।

नासिरदा थाना प्रभारी हरिमन ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। इसे लेकर बुधवार को रामथला-बाजटा पुलिया महादेव मंदिर के पास एक ट्रैक्टर ट्राली अवैध चेजा पत्थर से भरी हुई पाई। पुलिस को देखकर उसका चालक भाग छूटा। वही पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर ली तथा चालक के विरोध एमएमडीआर एक्ट में मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की है। वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है। कार्रवाई दल में हेड कांस्टेबल गणेश लाल, पुलिसकर्मी दिनेश शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d