Deoli News 11 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अटल उद्यान के समीप टीनशेड प्लेटफार्म चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक प्रिया किशोरी ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। प्रिया किशोरी जी ने बताया कि पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी।
श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पुतना का वध कर उसका कल्याण किया। उन्होंने बताया कि कालिया नाग द्वारा यमुना को जहरीली करने के कारण श्रीकृष्ण ने कालिया नाग का मर्दन किया। श्रीकृष्ण द्वारा ब्रजवासियों से इंद्र की पूजा छोडकर गिर्राज जी की पूजा शुरू कर दी तो इंद्र ने कुपित होकर भारी बरसात शुरू कर दी। तब कृष्ण भगवान ने गिर्राज को अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की और इंद्र का मान मर्दन किया। इस दौरान मानसी गंगा की उत्पत्ति की कथा भी विस्तार से बताई। कथा में राधे कृष्ण गोविंद गोपाल राधे राधे भजन ऊपर भक्तों ने नृत्य किया।
गोवर्धन भगवान की पूजा करने के साथ ही 56 भोग लगाया गया। बुधवार को कथा में मुख्य यजमान गणेश शर्मा एवं गुरुवार को कथा में मुख्य यजमान सत्यनारायण शर्मा ज्योति कॉलोनी ने पूजा की।


