Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsपुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया, खेल सप्ताह का समापन

पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया, खेल सप्ताह का समापन


Deoli News 13 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में 6 दिवसीय खेल सप्ताह का शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। प्राचार्य प्रो. डॉ. पूरणमल वर्मा ने मां वीणापाणि का वंदन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

प्राचार्य ने छात्रों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अधिकाधिक सहभागिता की अपील की। छात्र नैना प्रजापत सहित सदस्यों तथा प्रिया पांचाल की टीम ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुति दी। प्राचार्य एवं संकाय सदस्यों ने एकल खेल के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया। दलीय प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल पहनकर, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी सौपकर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही युवा विकास केंद्र टोंक द्वारा आयोजित विकसित भारत 2047 पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही महाविद्यालय बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा कीर्ति काबरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसे भी सम्मानित किया गया।

क्रीड़ा प्रभारी सहायक आचार्य सांवरमल कुमावत ने सात दिवसीय खेल सप्ताह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मंच संचालन खेल सह प्रभारी डॉ. ज्योति गुप्ता ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d