Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationराजस्थान शिक्षक संघ का राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 19 व 20 को

राजस्थान शिक्षक संघ का राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 19 व 20 को


Deoli News 15 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष शिशुपाल चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें दो दिवसीय राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई।

तहसील मंत्री कैलाश शर्मा ने बताया कि विभिन्न शैक्षिक मुद्दों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020, शिक्षा के समक्ष विभिन्न चुनौतियों, शिक्षक तथा विद्यार्थियों के मुद्दों पर विस्तृत विचार मंथन को लेकर 19 व 20 जनवरी को “राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन” सीकर में होगा। सम्मेलन में राज्य के हजारों शिक्षक शामिल होंगे। वहीं देश के प्रमुख शिक्षाविदों तथा शिक्षा से जुड़े विद्वानों के मार्गदर्शन में भविष्य की कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। संगठन मंत्री प्रमोद चौधरी एवं बद्रीलाल जाट ने ब्लॉक के सभी शिक्षकों को इस सम्मेलन में भाग लेने की बात कही। कोषाध्यक्ष रामनिवास जाट को सम्मेलन तहसील प्रभारी मनोनीत किया गया। बैठक में महिला मंत्री गुलाब मीणा, शंकरलाल मीणा, शंकर हाडा, रेखाराम जाट, रामेश्वर प्रसाद मीणा, बद्री मीणा, रामेश्वर प्रसाद चौधरी, सूरज सुभद्रा कुमारी चौहान आदि शिक्षकों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d